फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi asked to merge UP congress in SP

यूपी में उठे बगावती सुर, सपा में 'घुल' जाए कांग्रेस!

Fri, 07 Nov 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi asked to merge UP congress in SP

कांग्रेस में बगावत के सुर फूट गये हैं। बगावत की आग बांदा से कांग्रेस विधायक विवेक सिंह ने भड़काई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस को यूपी में विलय कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही ऐसे नेता हैं जो सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मोर्चा लेने में सक्षम हैं। उन्होंने राज्यसभा से
पीएल पुनिया को टिकट देने पर भी नाराजगी जताई।

पुनिया को टिकट दिये जाने से पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के साथ ही कांग्रेसी विधायक विवेक सिंह भी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पीएल पुनिया ने पहले 60 साल तक आईएएस की नौकरी की। मायावती व मुलायम सिंह यादव दोनों के खास रहे। फिर कांग्रेस में आ गये।
विज्ञापन


इस समय भी नरेंद्र मोदी की कृपा से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बने हुए हैं। अब उन्हें कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद का टिकट मिल गया है।

'बंधुआ मजदूरों की तरह हो गए विधायक'

Rahul Gandhi asked to merge UP congress in SP

विवेक सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 28 विधायक हैं। यदि एक बार किसी भी विधायक से हाई कमान ने टिकट देने से पहले पूछ लिया होता तो ज्यादा बेहतर होता।

विधायक बंधुआ मजदूरों की तरह हो गये हैं। जब कांग्रेस में राज्यसभा टिकट सपा के इशारे पर दिया जा रहा है तो यूपी में कांग्रेस को सपा में ही विलय भी कर लेना चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा जैसी सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करने के लिए सपा ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कांग्रेस में विरोध है।

विवेक सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बांदा में जिन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है वे फतेहपुर के रहने वाले हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है। कार्यकर्ता काफी मेहनत से पार्टी को सींचते हैं लेकिन जब पदों के वितरण की बारी आती है तो ऊपर से लोग बैठा दिये जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed