{"_id":"2419036d721570ecd0c802162de4ada8","slug":"rahul-gandhi-arrives-amethi-for-two-days-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन अपनों के बीच रहेंगे राहुल गांधी, प्रधानों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन अपनों के बीच रहेंगे राहुल गांधी, प्रधानों से करेंगे मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वह बुधवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से रायबरेली पहुंचकर छतोह ब्लॉक-सलोन के सभी नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
प्रधानों से मुलाकात के बाद राहुल मुसाफिरखाना जाएंगे, जहां उनकी पार्टी के न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।
लंबे अरसे बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। राहुल नव-निर्वाचित प्रधानों के साथ गांवों में जाकर आम जनता से मिलेंगे और गांवों में हुए कार्यों की जानकारी भी लेंगे।
विज्ञापन
राहुल के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
23 दिसंबर-2015
09:40 am- लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट वाया रायबरेली
11:30 am- आर.एस इंटर कॉलेज (रमसापुर) छतोह ब्लॉक-सलोन में सभी नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मिलेंगे।
01:00 pm- गांवों का औचक निरीक्षण।
03:00 pm- ए. एच. इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ मुलाकात।
04:30 pm- मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रुकेंगे।
24 दिसंबर-2015
09:00 am- कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात (मुंशीगंज गेस्ट हाउस में)
10:00 am- स्वर्गीय चौधरी राम आधार के घर शोक-सांत्वना
10:30 am- कई गांवों का औचक निरीक्षण