{"_id":"5c2b4182bdec2256c822b7ca","slug":"rahul-gandhi-and-smriti-irani-will-be-present-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में गरमाएगी सियासत, एक ही दिन पहुचेंगे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में गरमाएगी सियासत, एक ही दिन पहुचेंगे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी
Tue, 01 Jan 2019 04:01 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
तीन राज्यों में चुनावी जीत दर्ज करने के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रहे हैं। सांसद का यह दौरा दो दिवसीय होगा। इसी दिन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुचेंगी। इससे जिले में राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। चार जनवरी को अमेठी आ रहे राहुल गांधी पांच जनवरी की शाम दिल्ली वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
राहुल के दौरे की तैयारियों के लिए एसपीजी के एआईजी की ओर से अमेठी के डीएम व एसपी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। एआईजी ने दोनों अधिकारियों से राहुल गांधी के सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने की बात कही है। हालांकि राहुल दो दिवसीय दौरे के दौरान किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे पत्र में इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, संयुक्त जिला चिकित्सालय असैदापुर में सीटी स्कैन कक्ष के लोकार्पण के लिए केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी भी चार जनवरी को अमेठी में रहेंगी। वह सुबह 11 बजे लोकार्पण कार्यक्रम में हिससा लेंगी। जिले वासियों को सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराने के लिए पिछले दिनों केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर शासन से वित्तीय स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद मेसर्स सिमेंस कंपनी की ओर से मशीन की आपूर्ति करते हुए उसे बीते सितंबर माह में असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में स्थापित कर दिया गया था। मशीन स्थापित होने के बाद पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर इसके संचालन की जिम्मेदारी लाइफ केयर लिमिटेड को दी गई थी।