फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi and smriti irani to visit amethi.

13 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी का आना भी तय

Sat, 07 Apr 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and smriti irani to visit amethi.
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

अप्रैल माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अमेठी की सियासत गर्म रहेगी। 13 व 14 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ता और राहुल गांधी के कार्यक्रम के मद्देनजर कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि राहुल गांधी के दौरे की तिथियों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। उनका कार्यक्रम आगे-पीछे भी हो सकता है।

विज्ञापन


डीएम व एसपी ने किया स्थलों का निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी कुंतल किशोर व स्मृति ईरानी के पीआरओ विजय गुप्ता ने पार्टी कार्यकताओं के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। बैठक कर अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी आएंगे। स्मृति ईरानी की पहल पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती के मौके पर अंत्योदय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। दोनों नेता मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा स्मृति ईरानी जगदीशपुर के कठौरा में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास करेंगी। वे हलियापुर के पिपरी गांव में बाढ़ से बचाव के लिए बन रहे बांध का निरीक्षण भी करेंगी। गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में ग्राम प्रधानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे राहुल गांधी

rahul gandhi and smriti irani to visit amethi.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे के बाद अमेठी सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राहुल जहां कई योजनाओं को शिलान्यास करेंगे, वहीं कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। हालांकि, उनके दौरे की तारीखें अभी तय नहीं है पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 16 अप्रैल को उनके आने की संभावना जताई है। डीएम शंकुतला गौतम ने भी सांसद राहुल गांधी के भ्रमण की आधिकारिक जानकारी नहीं मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed