फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi and Sanjay Singh will campaign for Akhilesh Yadav in Kannauj

यूपी: इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर

Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
सार

कन्नौज में अखिलेश यादव के लिए दस मई को राहुल गांधी और संजय सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। पंजाब में आप और कांग्रेस में गांठ की खबरों के बीच संजय सिंह कानपुर में कांग्रेस की रैली से दूरी बनाएंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Sanjay Singh will campaign for Akhilesh Yadav in Kannauj
यूपी में पहले भी साथ में सभाएं कर चुके हैं राहुल और अखिलेश। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और आप के नेता संजय सिंह शुक्रवार को सपा अध्यक्ष व कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव के समर्थन में उनके साथ साझा चुनावी सभा करेंगे।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 10 मई को राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज व कानपुर में संयुक्त सभा होगी। कन्नौज से अखिलेश खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है। खास यह कि कन्नौज में हो रही संयुक्त सभा में आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिलेश व राहुल गांधी जहां कानपुर नगर में तो अखिलेश व संजय सिंह की कानपुर देहात में भी संयुक्त सभाएं होंगी।

विज्ञापन


आप नेताओं के अनुसार संजय सिंह 10 को इन सभाओं के अलावा कानपुर देहात व कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को भी अलग से संबोधित करेंगे। जबकि 11 मई को वह लखीमपुर खीरी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में भी सभा करेंगे। इससे पहले भी वह सपा प्रत्याशियों के समर्थन में यूपी में सभा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की गांठ भी चर्चा का विषय
चुनाव की घोषणा के साथ ही इंडिया गठबंधन की गांठ चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस चर्चा के केंद्र में आप और कांग्रेस है। पंजाब-दिल्ली में सीटों को लेकर शुरू हुई खींचतान का असर यूपी में भी दिखने लगा है। संजय सिंह शुक्रवार को अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज में राहुल गांधी के साथ साझा चुनावी सभा में शामिल होंगे। लेकिन, कानपुर नगर के प्रस्तावित कार्यक्रम से उन्होंने दूरी बना रखी है, जहां अखिलेश यादव व राहुल की साझा सभा तय है। बता दें कि कानपुर नगर से कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में है। संजय कानपुर देहात में फिर अखिलेश यादव के साथ संयुक्त सभा करेंगे। वजह, कानपुर देहात से सपा का प्रत्याशी। अभी तक संजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक भी सभा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के रण में 14 को उतरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को यूपी के चुनावी रण में उतरेंगे। प्रदेश में वह 14 मई को दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार खरगे की पहली सभा 14 मई को महराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में होगी। वह उसी दिन दोपहर तीन बजे बांसगांव लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में सभा करेंगे। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 मई को कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में बाराबंकी में सभा करेंगे। पार्टी की ओर से इन सभाओं के लिए नेताओं के कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed