फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi amethi visit plan.

दो दिवसीय अमेठी दौरे पर ये है राहुल गांधी का कार्यक्रम, करेंगे मिशन 2019 की शुरुआत

Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi amethi visit plan.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे से मिशन यूपी की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वो किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के अलावा स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी अमेठी दौरे के लिए बुधवार को सुबह 9:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी जाएंगे। जहां वो 11:30 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। राहुल दोपहर 2 बजे मृतक किसान अब्दुल सत्तार के घर जाकर उनके परिवार से मिलेंगे। अब्दुल की गेहूं खरीद केंद्र के बाहर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा राहुल गांधी दो बजे से अमेठी के गांवों का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों की शिकायत सुनेंगे। शाम 4:00 बजे छोटे व्यापारियों से चर्चा करेंगे। जीएसटी लागू हुए एक साल हो चुका है, वो इस पर व्यापारियों से फीडबैक लेंगे। रात्रि विश्राम गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दूसरे दिन 5 जुलाई 2018 को सुबह 9:00 बजे से गौरीगंज कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और 11:00 बजे शहीद अनिल मौर्य के घर शोक संवेदना प्रकट करने जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे किसान संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे और 4:00 बजे लखनऊ वापस आकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

रायबरेली से प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने पर कयास

rahul gandhi amethi visit plan.
यूपी में आमचुनाव में महागठबंधन तय माना जा रहा है। जिसमें सपा-बसपा कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के पक्ष में नही हैं। ऐसे में कांग्रेस कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी ये देखने वाली बात होगी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि राजनीति से सन्यास लेने के बाद सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से प्रियंका वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। 2014 के आमचुनाव में कांग्रेस ने यूपी में 80 में से दो सीटें (अमेठी व रायबरेली) जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed