फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi addresses people in amethi.

2019 में सरकार बनी तो अमेठी में फूडपार्क वापस लेकर आएंगे: राहुल गांधी

Mon, 16 Apr 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi addresses people in amethi.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब 2019 में हमारी सरकार आएगी तो फिर से अमेठी में फूड पार्क लेकर आएंगे।

विज्ञापन


हम सत्ता में रहें या न रहें, अमेठी के विकास के लिए काम करते रहेंगे। अगर यहां फूड पार्क लगता तो करीब 10 हजार लोगों को नौकरी मिलती और किसान अपना सीधा माल यहां बेच सकता, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कैंसिल कर अमेठी के लोगों से रोजगार छीन लिया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही आपके खाते में 15-15 लाख रुपये डाले बल्कि जो नोटबंदी कर आपके 500 व 1000 के नोट आपकी जेब से निकाले और ये पैसा नीरव मोदी लेकर लंदन भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अमेठी में ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे अमीर 15 लोगों का ढाई लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया है लेकिन किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया। संसद में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहते हैं कि किसानों की कर्ज माफी सरकार की पॉलिसी में नहीं है। राहुल ने लोगों से पूछा कि आखिर ये कौन सी नीति है कि सबसे अमीर लोगों का कर्ज तो माफ कर दिया पर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed