{"_id":"6634e203f7119dea600be4ea","slug":"rahul-files-nomination-for-lok-sabha-elections-from-rae-bareli-reveals-his-assets-2024-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: राहुल गांधी के पास 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, नहीं है खुद की कोई गाड़ी, 49 लाख की है देनदारी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: राहुल गांधी के पास 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, नहीं है खुद की कोई गाड़ी, 49 लाख की है देनदारी भी
Fri, 03 May 2024 07:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 03 May 2024 07:08 PM IST
सार
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पास अपनी खुद की कोई गाड़ी नहीं है। हालांकि उनकी आर्थिक हैसियत 20 करोड़ से ऊपर की है। उनके पास सोन और चांदी के जेवर भी हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के आगे भाजपा के प्रत्याशी और प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की हैसियत बहुत कम है। राहुल गांधी के पास 20.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है तो दिनेश की हैसियत 4.51 करोड़ है। यह दीगर बात है कि दिनेश की हैसियत पांच साल में 1.55 करोड़ बढ़ी है। 2019 में उनकी हैसियत 2.96 करोड़ थी। उनके नाम पिस्टल, रायफल हैं। 2019 में दिनेश के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम समेत तीन मुकदमे विचाराधीन थे, लेकिन वर्तमान में एक भी मामला नहीं है। दो लग्जरी गाड़ियों में अब एक ही बची है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा से पर्चा दाखिल करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। 10 साल में भाजपा प्रत्याशी ने 65 लाख से अधिक की आय का रिटर्न भरा है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने शपथपत्र में मुकदमे का जिक्र किया है। मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। लग्जरी वाहनों से चलने वाले राहुल के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 49 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की वर्तमान में हैसियत
| नगर धनराशि | 55,000 |
| बैंक में जमा | 26,25,157 |
| शेयर व एनसीडी | 4,33,60,519 |
| म्युचुअल फंड | 3,81,33,572 |
| गोल्ड बांड | 15,21,740 |
| पीपीएफ खाते में | 61,52,426 |
| सोने चांदी के जेवर | 4,20,850 |
| कुल प्रापर्टी | 11,15,02,598 |
| देनदारी | 49,79,184 |
| कुल हैसियत (लगभग) | 20,29,00,000 |
भाजपा प्रत्याशी की हैसियत एक नजर में
नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह।
- फोटो : amar ujala
| नगद धनराशि | 4,50,000 |
| पत्नी के पास नगद | 3,00,000 |
| बैंक में जमा | 23,63,486 |
| पत्नी के बैंक खाते में जमा | 5,06,929 |
| सोना/चांदी | 7,50,000 |
| पत्नी के पास जेवर | 26,00,000 |
| गैर कृषि भूमि | 75,00,000 |
| पत्नी के पास गैर कृषि भूमि | 40,00,000 |
| मावविका सीमेंट में शेयर | 51,00,000 |
| बीमा पालिसी | 15.47,955 |
| गाड़ी | 7,20,000 |
| पिस्टल व रायफल | 2,05000 |
| कृषि योग्य भूमि व आवास | 85,00,000 |
| कुल लगभग हैसियत | 4,51,00,000 |