{"_id":"599bdd7b4f1c1b930a8b4a3e","slug":"ragging-with-student-girl-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए छात्रा की सहेली से रैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए छात्रा की सहेली से रैगिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू के कैलाश हॉस्टल के पास शुक्रवार दोपहर शोहदों से भिड़ी छात्रा की सहेली को शोहदों ने सोमवार दोपहर एलयू में घेर लिया। शोहदों ने उसे केस वापस लेने के लिए छात्रा से बात करने के लिए कहा। इन्कार करने पर उसकी रैगिंग की। हाथ पकड़कर जबरन कागज पर हस्ताक्षर कराए।
छात्रा ने एलयू के कुलपति डॉ. एसपी सिंह को पत्र लिखकर एलयू परिसर में उसकी सहेली से रैगिंग, छात्राओं की सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्िचित करने और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बहादुर छात्रा का कहना है कि शोहदे शुक्रवार को डरकर भाग गए थे लेकिन सोमवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने एलयू में ही पढ़ने वाली उसकी सहेली को रोक लिया और उसके जरिए छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि उसकी सहेली की रैगिंग की। छात्रा ने इस मामले में कुलपति को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि पारा निवासी छात्रा शुक्रवार दोपहर लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली पीजीआई क्षेत्र में रहने वाली सहेली के साथ नेट का फार्म भरने के लिए एलयू आई थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से एलयू से निकलकर डालीगंज की तरफ जा रही थी तभी कैलाश छात्रावास के बगल वाली सड़क पर बाइक सवार तीन शोहदों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा शोहदों से भिड़ गई थी। बीच सड़क पर उसने शोहदों से मोर्चा लिया और अपने मोबाइल फोन से उनकी फोटो खींच ली। तीनों की पहचान हो गई थी।