{"_id":"5d40a32a8ebc3e6ca9217c49","slug":"ragging-of-first-year-student-in-bbau-lucknow-news-lko473736585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयूः प्रथम वर्ष के छात्र को पीटा, रैगिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयूः प्रथम वर्ष के छात्र को पीटा, रैगिंग का आरोप
विज्ञापन
बीबीएयू : प्रथम वर्ष के छात्र को पीटा, रैगिंग का आरोप
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स के प्रथम वर्ष के एक छात्र को पिछले दिनों बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने पीट दिया था। छात्र ने प्रॉक्टर से मारपीट व रैगिंग की शिकायत की है। प्रॉक्टर कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों के अभिभावकों को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार 26 जुलाई की शाम अप्लाइड जियोलॉजी विभाग में बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स के प्रथम वर्ष के एक छात्र की बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र से किसी बात को लेकर बहस हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीबीए के छात्र ने अपने सहयोगियों को भी बुला लिया और इंटीग्रेटेड कोर्स के विद्यार्थी को पीटा। छात्र ने इसकी लिखित शिकायत प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा से की, जिसमें मारपीट के साथ रैगिंग का भी आरोप लगाया है।
प्रॉक्टर ने पहले दोनों छात्रों को बुलाकर उनका पक्ष जाना और फिर उनके अभिभावकों को भी बुलाया। प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र ने मारपीट व रैगिंग की शिकायत की है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला रैगिंग का नहीं लग रहा है। छात्र की शिकायत पर जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
24 घंटे सक्रिय रहेगा एंटी रैगिंग सेल
बीबीएयू नए सत्र की शुरूआत के साथ ही एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए एंटी रैगिंग सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगा। यहां 24 घंटे कर्मचारी की तैनाती की जाएगी और इसका एक नंबर भी जारी किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में हुआ। रैगिंग पर रोक लगाने के लिए रैगिंग कमेटी को तीन हिस्सों में बांटा है। पहले में एंटी रैगिंग कमेटी होगी, जिसकी अध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा हैं। जो विद्यार्थियों की रैगिंग संबंधी शिकायतों की सुनवाई करेगी। एंटी रैगिंग स्क्वॉयड की कमान प्रो. कमान सिंह को दी गई है, जो अपनी टीम के साथ साप्ताहिक कार्यक्रम तय करके परिसर व छात्रावास आदि का औचक निरीक्षण व पेट्रोलिंग करेंगे।