फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebarelly News: Eight children scorched by lightning, condition of two critical

UP News : बिजली गिरने से 17, पानी में डूबने से 12 और अतिवृष्टि से पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Mon, 10 Jul 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Jul 2023 12:06 AM IST
सार

रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के चंदूलाल का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव में रविवार की शाम मवेशी चराने गए आठ बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। अनिल व प्रदीप की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Raebarelly News: Eight children scorched by lightning, condition of two critical
आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहत आयुक्त के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों में आकाशीय विद्युत बिजली गिरने से 17, पानी में डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 5 लोगों की मौत हुई है। बागपत, इटावा, उन्नाव, आगरा व बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक, जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज व गाजीपुर में दो-दो और मैनपुरी में चार लोगों की मौत हुई है। पानी में डूबने से संत कबीर नगर में एक, बदायूं में दो, बरेली में चार और रायबरेली में पांच लोगों की मौत हुई है। अतिवृष्टि से एटा, कन्नौज व कौशाम्बी में एक-एक, और मुजफ्फरनगर में दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने, पानी में डूबने तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत वितरित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्हांने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आसमानी बिजली की चपेट में आकर आठ बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर
रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के चंदूलाल का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव में रविवार की शाम मवेशी चराने गए बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गांव निवासी अनिल (17) पुत्र रामलाल, प्रदीप (15) पुत्र इंदल व सौरभ (8) पुत्र भारत गांव से बाहर नसीरपुर गांव स्थित भट्टे के निकट मवेशी चराने गए थे। जबकि गांव के ही सचिन (15) पुत्र रजोल, प्रीति (16) व आरती (18) पुत्री रामलाल, सरवन (17) पुत्र रामबहादुर, मिथुन (16) पुत्र भगवानदीन पास के खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे। तभी बूंदाबांदी की बीच तेज कड़कड़ाहट के साथ आसमानी बिजली की चपेट में आकर आठों बच्चे झुलस गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां अनिल व प्रदीप की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed