फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Wife poured boiling oil on husband, admitted to hospital in critical condition

Raebareli: सो रहे पति पर पत्नी ने कढ़ाई में खौलता तेल उड़ेल दिया, वारदात के बाद हुई फरार

Thu, 08 May 2025 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, शिवगढ़ (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, शिवगढ़ (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 May 2025 02:05 PM IST
सार

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में किसी बात से नाराज होकर पत्नी ने पति के चेहरे पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Raebareli: Wife poured boiling oil on husband, admitted to hospital in critical condition
युवक की मां ने बताई पूरी बात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निहाल खेड़ा मजरे सूरजपुर गांव में बीती शाम पति पर पत्नी ने खौलता तेल डाल दिया। घटना में युवक का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, महिला कहीं चली गई है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सज्जन पासी (32) पुत्र पुत्तीलाल की मां रामरानी ने बहू रामावती पर आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम उनका बेटा सज्जन नींद में था तभी उसके चेहरे पर सरसों का खौलता हुआ गर्म तेल रामावती ने डाल दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे थाने पहुंचाया वहां से पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। सज्जन का विवाह लगभग दस वर्ष पहले बाराबंकी जनपद के पांडेय की सरांय थाना लोनीकटरा से हुआ था। थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि सज्जन की तहरीर के आधार पर पत्नी रामावती पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed