{"_id":"66d99ee2ff295384e500881f","slug":"raebareli-two-surrenders-in-court-in-ikbal-raja-murder-case-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बाहुबली विधायक स्व. अखिलेश सिंह के भाई समेत दो ने कोर्ट में किया सरेंडर, 33 साल पुराना है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बाहुबली विधायक स्व. अखिलेश सिंह के भाई समेत दो ने कोर्ट में किया सरेंडर, 33 साल पुराना है मामला
Thu, 05 Sep 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:38 PM IST
सार
1991 में शहर के खोया मंडी के पास इकबाल रजा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों ने कोर्ट मं सरेंडर कर दिया है। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब 33 साल पुराने हत्या के मामले में बाहुबली विधायक स्व. अखिलेश सिंह के भाई समेत दो लोगों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सीजेएम ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
साल 1991 में शहर के खोया मंडी के पास इकबाल रजा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर चौहान निवासी व बाहुबली विधायक स्व. अखिलेश सिंह के भाई कमलेश सिंह एवं पूरे गोसाईं मजरे आदमपुर निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती सिंह भी वांछित थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती की रैलियों की डिमांड... चंद्रशेखर ने पेश की चुनौती; दलित वोट बैंक का होगा बंटवारा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
कोर्ट से गैर जमानती वारंट व धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई हुई। इस पर दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया साथ ही कोर्ट ने आरोपियों के प्रार्थना पत्र पर दोनों को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कारागार के अधीक्षक को दिया है। इस दौरान दीवानी कचहरी परिसर में गहमागहमी रही।