फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haryana Assembly Election Mayawati Multiple Election Rallies in Haryana and Jammu & Kashmir

Haryana Election: मायावती की रैलियों की डिमांड... चंद्रशेखर ने पेश की चुनौती; दलित वोट बैंक का होगा बंटवारा

Thu, 05 Sep 2024 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

हरियाणा में मायावती की रैलियों की डिमांड बढ़ी है। चंद्रशेखर चुनौती पेश कर रहे हैं। दलित वोट बैंक का बंटवारा हो सकता है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में मायावती की कई चुनावी सभाएं कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Mayawati Multiple Election Rallies in Haryana and Jammu & Kashmir
चन्द्रशेखर आजाद और मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैलियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। बसपा ने कई जिलों में मायावती की रैलियों का कार्यक्रम तय करना शुरू कर दिया है। इसमें अंबाला, पलवल, सिरसा और जींद शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन रैलियों की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में भी मायावती चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। दरअसल, दोनों राज्यों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बसपा को कड़ी चुनौती पेश कर रही है। इससे दलित वोट बैंक में बंटवारे की संभावना है। 
विज्ञापन


खासकर हरियाणा में बसपा-इनेलो गठबंधन के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। यही वजह है कि वोट हासिल करने के लिए लुभावनी घोषणाओं से दूर रहने वाली बसपा हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को रसोई खर्च के पैसे, हर माह मुफ्त सिलेंडर जैसी योजनाओं के जरिये वोटरों को लुभा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है। दोनों गठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा भी की जा रही है। बसपा ने हरियाणा चुनाव की कमान नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश आनंद को सौंप रखी है तो आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद खुद मोर्चा संभाले हैं। इसमें बसपा के पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ अहम भूमिका निभा रहे हैं। चित्तौड़ हरियाणा और पश्चिमी उप्र में बसपा नेताओं को तेजी से आजाद समाज पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं।

सुरक्षा के पीछे सियासत तो नहीं
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। जम्मू-कश्मीर में प्रचार के दौरान उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, इसे भी सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में दलित वोट बैंक पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश में जुटे दलों की राह में आजाद समाज पार्टी रोड़ा अटका सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed