फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Retired soldier given third degree to Sawarn Army, anger spread, police warned

Raebareli: रिटायर्ड फौजी को थर्ड डिग्री से सवर्ण आर्मी में फैला आक्रोश, पुलिस को दी चेतावनी, कार्रवाई की मांग

Sat, 02 Nov 2024 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2024 12:03 PM IST
सार

सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष ने बताया कि घर में सिर्फ महिलाएं थीं। बिना किसी वारंट के पुलिस घर में घुसकर बच्चों को घसीटते हुए कमरों से ले गई है। 

विज्ञापन
Raebareli: Retired soldier given third degree to Sawarn Army, anger spread, police warned
रिटायर्ड फौजी के साथ हुई मारपीट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा चौकी में बीती रात पूर्व फौजी को पुलिस ने जमकर पीटा। पिटाई व थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सवर्ण आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष ने पुलिस को चेतावनी दी है कि इस मामले में जल्द ही पुलिस के अधिकारी निष्पक्ष रूप से जांच करवाकर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो बड़ा आंदोलन जिले में किया जाएगा। 

विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि पटाखा खरीदारी के दौरान फौजी के बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले की जानकारी जुटाने पूर्व फौजी गया था, जहां कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी की गई। विरोध करने पर चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने फौजी इंदर सिंह की बर्बरता से पिटाई की है। खुद को बचाने के लिए पुलिस ने फौजी के पास से लाठी डंडा सरिया, कट्टा और कारतूस की बरामदगी दिखाकर अधिकारियों को गुमराह किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली पर 600 प्रतिशत बढ़े बर्न और 50 ट्रॉमा के मामले, रात भर दौड़ती रहीं 108 एम्बुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप: गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम


जिला अध्यक्ष ने बताया कि फौजी की पत्नी से मेरी फोन पर वार्तालाप हुई है, उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ महिलाएं थीं। बिना किसी वारंट के पुलिस घर में घुसकर बच्चों को घसीटते हुए कमरों से ले गई है। कोई चौकी पर जाएगा तो लाठी, डंडा, सरिया और कट्टा लेकर नहीं जाएगा, यह पुलिस पर सवाल है। जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि फौजी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किसी अन्य सर्किल के सीओ से मामले की जांच करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed