फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Rape victim attempted suicide due to threat from accused, admitted to hospital

Raebareli: आरोपियों की धमकी से दुष्कर्म पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती करवाया गया

Wed, 06 Nov 2024 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

ऊंचाहार पुलिस के केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। अब आरोपी पीड़िता पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
Raebareli: Rape victim attempted suicide due to threat from accused, admitted to hospital
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आरोपियों की धमकी से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार की सुबह घर के अंदर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनों के मौके पर पहुंच जाने से महिला की जान बची। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मानें तो उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला 27 जुलाई 2024 को घर पर अकेली थी। उसके ससुर गांव के बाहर बने मकान में थे। आरोप है कि रात लगभग 11 बजे गांव के तीन लोग उसके घर में घुस आए और उसको जमीन पर गिरा दिया। चाकू की नोक पर सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के दूसरे दिन पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन


इस पर उसने न्यायालय की शरण ली और परिवाद दायर कर दिया। मंगलवार को कोर्ट में महिला का बयान दर्ज हुआ है। आरोप है कि बुधवार की सुबह आरोपी उसके घर पहुंचे और उसे कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बनाया। बयान न बदलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर उसने घर में साड़ी का फंदा बनाया और लटक गई। इसी दौरान उसके घर वाले मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतार लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से महिला का नाली का विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान महिला जमीन पर लेटी मिली। महिला के खुदकुशी किए जाने की बात झूठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed