फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli News: Woman jumps into well after quarrel with husband, dies, daughter runs to save mother, falls in

Raebareli News : पति से झगड़े के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौत, मां को बचाने दौड़ी बेटी कुएं में गिरी

Tue, 13 Dec 2022 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Dec 2022 12:41 AM IST
सार

सरायं तुलाराम गांव की रहने वाली प्रीती (34) का पति कामता प्रसाद फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। वह 11 दिन पहले घर आया था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।

विज्ञापन
Raebareli News: Woman jumps into well after quarrel with husband, dies, daughter runs to save mother, falls in
महिला की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली जिले में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरांय तुलाराम गांव में रविवार देर शाम पति से झगड़े के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। मां को बचाने गई बेटी भी कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट की वजह से महिला मौत हो गई।

विज्ञापन


सरायं तुलाराम गांव की रहने वाली प्रीती (34) का पति कामता प्रसाद फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। वह 11 दिन पहले घर आया था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। शनिवार सुबह दोनों में झगड़ा हुआ। इस पर पत्नी ने यूपी- 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और पति को कोतवाली ले गई। रविवार को पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन


शाम को पति घर पहुंचा तो रात लगभग आठ बजे दोनों में फिर कहासुनी होने लगी। इससे नाराज होकर महिला घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। कूदते समय महिला के सिर में चोट लगी। मां को बचाने दौड़ी उसकी बेटी मोहिनी (13) भी कुएं में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों को काफी चोटें आईं। घर वाले मां बेटी को सीएचसी ले गए, जहां महिला की मौत हो गई। बेटी का इलाज किया जा रहा है। पति ने बताया कि वह पत्नी को गांव में घूमने से मना करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। मायके वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed