{"_id":"63d926a871d6d049fd422d1c","slug":"raebareli-news-one-killed-three-serious-nine-people-were-riding-in-a-bolero-dumper-full-of-baraatis-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News : बरातियों से भरी बोलेरो डंपर में घुसी एक की मौत, तीन गंभीर, नौ लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News : बरातियों से भरी बोलेरो डंपर में घुसी एक की मौत, तीन गंभीर, नौ लोग थे सवार
Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
सार
बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में फंस गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर दोसड़का के निकट सोमवार की रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से घुस गई। इससे बोलेरो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बोलोरो सवार सभी लोग ओरी का पुरवा गांव निवासी बच्चू के बेटे की बारात में शामिल होने सरेनी के नीबी गांव गए थे। इसमें पूरेटोडी गांव निवासी प्रिंशू, निखिल, सोनू, कौशल, मोहित, सूरज, सुनील व सूदन खेड़ा निवासी जयसिंह बैठकर घर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक करीब दो बजे बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में फंस गया। हादसे में नारायण का पुरवा गांव निवासी बोलेरो चालक प्रदीप बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो को बाहर निकलवाया।
दुर्घटना में जय सिंह, मोहित, सूरज और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि जय सिंह व मोहित की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मां केशकली, पिता रामलखन, भाई सुजीत, विनीत का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया।