{"_id":"605448548ebc3ed83026cd76","slug":"raebareli-elderly-killed-with-sharp-weapons-lived-alone-apart-from-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, परिवार से अलग अकेले रहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, परिवार से अलग अकेले रहता था
Fri, 19 Mar 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली) थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चारपाई पर खून से लथपथ उसका शव पाया गया। परिवारीजनों ने बुजुर्ग की हत्या करने की आशंका जताई है। स्थानीय पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की असल वजह सामने आने की बात कह रही है।
मलिकपुर बरना गांव निवासी पराग (70) रात में भोजन करने के बाद अपनी चारपाई पर सो गया। वह गांव के बाहर कोठरी में अकेले रहता था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गए तो पराग का शव चारपाई पर खून से लथपथ देख दंग रह गए। उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी हुई तो परिवारीजनों के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पराग की हत्या की गई है।
जिस तरह घटना हुई, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पराग की मौत कैसे हुई। सीओ महराजगंज राम किशोर सिंह तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना के बाबत ग्रामीण तथा परिवारीजनों से पूछताछ शुरू की। फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
गांव के बाहर कोठरी बनाकर रहने वाले पराग का शव मिला है। मुंह से खून निकल रहा था। उसकी हत्या की गई है या फिर उसकी मौत की असल वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के जरिए घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी