फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Bike collides with unknown vehicle, brother-in-law and sister-in-law die, woman injured

Raebareli: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, देवर-भाभी की मौत, महिला घायल

Tue, 20 May 2025 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 May 2025 06:44 PM IST
सार

रायबरेली के रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सनही के पास हुए हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई व एक महिला घायल है। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Raebareli: Bike collides with unknown vehicle, brother-in-law and sister-in-law die, woman injured
हादसे में गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर जा रहे बाइक सवार सोमवार रात अज्ञात वाहन से टकरा गए। इससे बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों के मुताबिक अज्ञात वाहन की स्पीड तेज थी। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी राकेश (41) पुत्र अवसान अपनी पत्नी राजपती (38) और परिवार की भाभी श्रीमती (38) पत्नी श्रीराम के साथ रिश्तेदारी रामपुर जमुनापुर थाना ऊंचाहार से निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात 10.30 बजे तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सनही गांव स्थित ढाबा के नजदीक अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों व आसपास की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां देवर राकेश और भाभी श्रीमती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - गुप्तार घाट पर बहेगी देशभक्ति की बयार, स्थापित की गई सैम मानेकशॉ की मूर्ति और टी-55 टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एलान, बिजली निजीकरण के विरोध में 29 मई को देशभर में होगा प्रदर्शन


राकेश की पत्नी राजपती की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों का सीएचसी में मजमा जुट गया। सभी ने पता लगाने में जुटे रहे कि हादसा कैसे हुआ। रिश्तेदारों व परिजनों में रोना पिटना मचा था। भदोखर थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थम रहे अपनों के आंसू
देवर व भाभी की हादसे में मौत की खबर से अपनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना से परिजनों के अलावा ग्रामीण भी गमगीन हैं। श्रीमती के मौत से पति श्रीराम के आंसू बंद नहीं हो रहे थे। वहीं बेटे अंकित (20) और बेटी खुशी (16) भी गमगीन दिखीं। मृतक राकेश के परिजन भी गमजदा हैं। राकेश की एक 22 वर्षीय बेटी हिमांशी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed