{"_id":"675582c228010d7b7106bd95","slug":"raebareli-a-man-died-in-an-accident-on-unnao-lalganj-nation-highway-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: थ्री व्हीलर ने बाइक सवार सब्जी व्यापारी को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: थ्री व्हीलर ने बाइक सवार सब्जी व्यापारी को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sun, 08 Dec 2024 05:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:32 PM IST
सार
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक थ्री व्हीलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले उन्नाव-लालगंज नेशनल हाइवे 31 पर निहस्था गांव के पास बने ओवरब्रिज के नीचे रविवार की सुबह सामने से आ रहे तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने सब्जी मंडी लालगंज से सब्जी लेकर घर जा रहे बाइक सवार सब्जी व्यापारी को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रामू पासी पुत्र मोहन पासी निवासी न्योती थाना बिहार जनपद उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ केंद्र लालगंज के लिए निकली लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। वहीं, थ्री व्हीलर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन