फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: A couple died because of electric shock came in fan.

Raebareli: फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत, पति को बचाने आई पत्नी ने भी गंवाई जान

Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
सार

रायबरेली के नसीराबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पति को बचाने गई पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई।
 

विज्ञापन
Raebareli: A couple died because of electric shock came in fan.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर टोड़ी गांव में रविवार रात फर्राटा पंखा में उतरे करंट से दंपति की मौत हो गई। सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर टोड़ी गांव निवासी धनराजा (50) ने खाना बनाकर रख दिया था। खाने के पहले उसका पति रामकेश (55) फर्राटा पंखा की बटन पीछे से चालू करने गया। बटन में उतरे करंट से वह चिपक गया। पत्नी धनराजा छुड़ाने के लिए गई तो वह भी उसी की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: नौ महीने बाद पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा राममंदिर, जुलाई तक प्रथम तल में स्थापित होगा राम दरबार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा का संदेश: अंग्रेजी और अगड़ों से परहेज नहीं... लोकसभा चुनाव के बाद आए बुलेटिन में युवा सांसदों पर भी फोकस


हर सोमवार गांव के लोग सुबह पड़ोस के बिरनावां गांव में ठाकुर बाबा का दर्शन करने के लिए जाते हैं। लोग सुबह छह बजे रामकेश के घर गये तो दरवाजा बंद था। बुलाने पर भी नहीं बोले तो दरवाजा झांककर देखा तो दोनों जमीन पर पड़े थे। ग्रामीणों ने सूचना प्रधान प्रतिनिधि पिंकू साहू को दी। प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को जानकारी दी।


आनन-फानन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक त्रियुगी नारायण और मान सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़वाकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि दंपती अकेले घर में थे। बिजली की करंट से मौत हुई है।

साथ जिये और साथ ही मौत को लगाया गले
पति पत्नी का रिश्ता प्रेम व विश्वास का अटूट संबंध है। नसीराबाद के रायपुर टोड़ी गांव में दंपती ने इसको बखूबी जिया। साथ-साथ जिये और जब मौत आई तो दोनों ने साथ ही साथ उसे भी गले लगाया। शाम को घर के बरामदे में भोजन के पहले बिजली के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

मृतक दंपती के बेटे बाहर हैं। गांव के लोग घटना से गमगीन है। मृतक रामकेश व धनराजा के बेटे बनवारी लाल, विपिन कुमार व गुड्डू अलग-अलग शहरों में नौकरी कर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बेटी संगीता, निशा, शीला व साधना सभी की शादी हो चुकी है। बेटियां भी सब अपने ससुराल में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed