फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: 5 fugitives burnt alive after firing prime's house in Rohaniya

प्रधान के घर अधाधुंध फायरिंग कर भाग रहे 5 बदमाश जिंदा जले

Tue, 27 Jun 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 27 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Raebareli: 5 fugitives burnt alive after firing prime's house in Rohaniya
fire

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात करीब 9.30 बजे सफारी सवार लोगों ने ग्राम प्रधान रामश्री के घर अंधाधुंध फायरिंग की। ग्रामीणों ने दौड़ाया तो सफारी एक ग्रामीण को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल से जा टकराई। इससे पोल टूट गया और तार सफारी पर गिर गए, जिससे आग लग गई।

विज्ञापन


इसमें पांच लोग जिंदा जल गए। इनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव ग्राम प्रधान रामश्री के प्रतिनिधि व बेटे राजा यादव की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में सफारी सवार लोग गांव पहुंचे और गालीगलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन


प्रधान के घर वालों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को ललकारा और दौड़ाया तो वे वाहन समेत भागे। कुछ दूर जाने के बाद बेकाबू वाहन बरगदहा के एक ग्रामीण अमृतलाल को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल से जा टकराया और पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पोल टूट गया और तार वाहन पर गिर गए। इसी के बाद आग लग गई, जिससे उस पर सवार पांच लोगों की जल कर मौत हो गई। इसमें दो लोग पूरी तरह से जल गए, जबकि तीन के शरीर का काफी हिस्सा जल गया है। घटना की जानकारी पर एसपी गौरव सिंह व एएसपी शशिशेखर सिंह कई थानों की फोर्र्स के  साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। एसओ सुरखाब ने बताया कि सफारी गाड़ी बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें आग लग गई। इसमें जलने से पांच लोगों को मौत हो गई। शवों की शिनाख्तकराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामश्री के प्रतिनिधि व बेटे राजा यादव का कहना कि उनके परिवार को जान से मारने के लिए हमलावर आए थे। 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed