{"_id":"6821fbfc24e2912a8404d62e","slug":"raebareli-24-women-cheated-of-jewellery-worth-rs-20-lakh-in-exchange-of-rs-6-000-and-utensils-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: छह हजार रुपये और बर्तन के बदले 24 महिलाओं से 20 लाख के आभूषण ठगे, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: छह हजार रुपये और बर्तन के बदले 24 महिलाओं से 20 लाख के आभूषण ठगे, मामले की जांच शुरू
Mon, 12 May 2025 07:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 May 2025 07:17 PM IST
सार
रायबरेली के एक गांव में खुद को कंपनी की कर्मचारी बताने वाली महिलाओं ने 24 महिलाओं को झांसा देकर 20 लाख के आभूषण ठग लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इन महिलाओं से की गई ठगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ऑफर का झांसा देकर 24 महिलाओं ने 20 लाख कीमत के जेवरात की ठगी की। दो आरोपी महिलाओं ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। इसके बाद लालच दिया कि जेवरात देने पर चार घंटे बाद आभूषण के साथ छह हजार रुपये, एक बर्तन मिलेगा। इस झांसे में महिलाएं आ गई। पुलिस ने केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
चंदापुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव की रहने वाली रामावती, रानी, बीनू, लज्जावती, दीपिका, लीलावती, रमपता, कांती, फूलकला, ममता, गुरुदेई, नीलम, सीलावती, जनकलली, कुंता, रंजना, माधुरी, फूलमती, रामलली, सीमा आदि महिलाओं के मुताबिक रविवार को दो महिलाएं गांव आई और खुद को एक कंपनी में कर्मचारी होना बताया। आरोपी महिलाओं ने लालच दिया कि सभी अपने-अपने जेवरात दे दो। चार घंटे बाद आभूषण के साथ सभी को छह हजार रुपये और एक बर्तन मिलेगा। हम सब लोग झांसे में आ गए और महिलाओं को जेवरात दे दिए। इसी दौरान दोनों महिलाएं हम सभी के जेवरात लेकर फरार हो गई। जेवरात की कीमत करीब २० लाख रुपये थी। थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि दीपिका की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
महिला ठगों ने महराजगंज रहने की बताई थी बात
आरोपी महिलाओं ने बताया था कि वह महराजगंज कस्बे की ही रहने वाली है। दोनों में से एक ने अपना नाम गीता कुमारी बताया था। घटना के एक दिन पहले शनिवार को भी महिलाएं गांव गई थी और बर्तन बिक्री करने गई थी। इसी वजह से सभी महिलाएं आरोपियों के झांसे में आ गई। जब ठग महिलाएं गांव की महिलाओं से बातचीत करने के दौरान अपने झांसे में ले रही थीं, तभी गांव की एक महिला ने उनका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कुर्सी पर बैठी ठग महिला कह रही हैं कि गांव की महिलाओं से आप लोग गिलास या अन्य पैकिंग का काम करेगी तो महिलाएं हामी भरते नजर आ रही हैं। इसका मतलब ठगों द्वारा गांव की भोली भाली महिलाओं को बात चीत करके अपने झांसे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन