{"_id":"64c6a70040ec5cdb070ea8d4","slug":"rae-bareli-unnao-and-prayagraj-dominate-in-taekwondo-raebareli-news-c-101-1-slko1034-1866-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ताइक्वांडो में रायबरेली, उन्नाव और प्रयागराज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ताइक्वांडो में रायबरेली, उन्नाव और प्रयागराज का दबदबा
Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विद्या भारती के स्कूलों की 34वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन ताइक्वांडो समेत कई स्पर्धाएं कराई गईं। ताइक्वांडो में रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों के 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की जिम्मेदारी गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर को मिली है।
बाल वर्ग की ताइक्वांडो में छात्रों ने अलग-अलग भाग वर्ग में प्रयागराज के अभि कुमार, अभ्यांस यादव, रायबरेली के आर्यन पाल, मो. ताहा, आदिव्यास, उन्नाव के अथर्व गौतम ने प्रथम, लखीमपुर के तत्सम त्रिवेदी, रायबरेली के मानवेंद्र सिंह, अनूप शर्मा, प्रयागराज के अमन शर्मा ने द्वितीय, लखीमपुर के अभय प्रताप, रायबरेली के अनुज पाल, प्रयागराज के दीवेश केसरवानी ने तृतीय स्थान बनाया, जबकि छात्राओं में रायबरेली की श्रद्धा चौधरी व उन्नाव की आयुषी गौतम प्रथम रही।
किशोर वर्ग की ताइक्वांडो में छात्र वर्ग से उन्नाव के आयुष तिवारी, रायबरेली के सागर वर्मा, मोहित कुमार, आर्यन श्रीवास्तव, मोहित, प्रयागराज के आदर्श चौरसिया, ऋषभ मिश्रा, देवरिया के श्रेेयांश सिंह, लखीमपुर के स्वरित तिवारी ने पहला, प्रयागराज के आर्यन चौरसिया, श्लोक सोनकर ने दूसरा, सुल्तानपुर के सूरज मौर्य ने तीसरा, छात्रा वर्ग से प्रयागराज की त्रिगुणात्मिक, सुल्तानपुर की अर्जिता द्विवेदी, साक्षी तिवारी, उन्नाव की मानवी सिंह ने अलग-अलग भार वर्ग में पहला स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
तरुण वर्ग की ताइक्वांडो में छात्र वर्ग से बलिया के राहुल वर्मा, रायबरेली के अभिषेक सोनकर, प्रयागराज के यश पुष्कर, अभिषेक चौधरी, देवरिया के प्रज्ञान तिवारी, उन्नाव के अभिषेक शुक्ला, छात्रा वर्ग से उन्नाव की दीपांशी गुप्ता ने अलग-अलग भार वर्ग में पहला स्थान बना।
खेलकूद के अंतर्गत हॉकी और वालीबॉल में सुल्तानपुर ने तेजी दिखाई। हॉकी में बाल वर्ग से छात्र में लखनऊ प्रथम, गोंडा द्वितीय, छात्रा में लखनऊ प्रथम, किशोर वर्ग से छात्र में गोंडा प्रथम, फतेहपुर द्वितीय, छात्रा में फतेहपुर प्रथम रहा। योगासन में किशोर वर्ग से छात्रा में सुल्तानपुर की अंशिका सिंह, तरुण वर्ग से छात्र में सुल्तानपुर के शुभांशराज पांडेय, तरुण वर्ग में छात्रा से वंशिका पाल ने पहला स्थान बनाया। वालीबॉल में किशोर वर्ग के छात्रों में प्रयागराज प्रथम और देवरिया द्वितीय रही।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार देर शाम गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। इसमें 295 छात्र और 105 छात्राएं शामिल हैं। पहले दिन कोई स्पर्धा नहीं कराई गई। दूसरे दिन गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में योगासन और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल, हॉकी, तैराकी, ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता का सिलसिला रविवार तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि हम अपने जीवन में खेलकूद के जरिए स्वस्थ एवं निरोगी रह सकते हैं। अध्यक्षता स्वामी महेश योगी ने की। प्रबंधक विमल तलरेजा ने आभार जताया। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, राम सिंह, सुरेश सिंह, रवींद्र मोहन मिश्र, बाबुल नाथ दुबे आदि मौजूद रहे।