फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Rahul reached the salon, got his beard and hair set, picture went viral, said during the day - I w

रायबरेली: राहुल पहुंचे सैलून, सेट कराए दाढ़ी और बाल, तस्वीर हुई वायरल, रैली में बोले- अब शादी करूंगा

Tue, 14 May 2024 12:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 May 2024 12:25 PM IST
सार

रायबरेली के लालगंज में अपनी सभा के बाद राहुल गांधी वहीं पास के एक सैलून में गए। वहां जाकर उन्होंने अपने दाढ़ी और बाल सेट कराए। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। 
 

विज्ञापन
Rae Bareli: Rahul reached the salon, got his beard and hair set, picture went viral, said during the day - I w
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने सोमवार को चुनावी सभा के बीच अपने के लिए भी थोड़ा समय निकाला। लालगंज में चुनावी जनसभा के बाद वापस जाते समय कस्बे के बैसवारा डिग्री कालेज के सामने मिथुन सैलून में रुके। यहां पर बाल व दाढी की सेटिंग कराई है। इसके बाद वह आगे निकल गए।

विज्ञापन


राहुल बोले, अब जल्द करूंगा शादी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बहन प्रियंका के साथ पहली बार संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता ने उनसे जानना चाहा कि शादी कब करेंगे...। शोर के बीच वह कुछ सुन नहीं पाए तो बहन प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि शादी कब करोगे। इस पर राहुल हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा। मां सोनिया गांधी के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में राहुल ने जनसभा को संबोधित किया। बहन प्रियंका ने भी भाई के साथ मंच साझा किया। भाषण के बाद जैसे ही राहुल आगे बढ़े, वैसे ही सामने बैठे लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे। राहुल के समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने बहन से पूछा ये लोग क्या कह रहे हैं? इस पर प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल बोले कि अब जल्द शादी करनी ही पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed