फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha: No candidate decided but preparations have started to create a blueprint for victory

रायबरेली लोकसभा: प्रत्याशी तय नहीं लेकिन जीत का खाका बुनने की तैयारियां शुरू, इस गेस्ट हाउस से तय होगा सब कुछ

Sun, 14 Apr 2024 08:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Apr 2024 08:40 AM IST
सार

Rae Bareli Lok Sabha: रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी अभी तय नहीं हुआ है लेकिन उम्मीदवार की जीत कैसे हो इसका खाका बुनने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। 

 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha: No candidate decided but preparations have started to create a blueprint for victory
कांग्रेस ने शुरू की रायबरेली की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजनीति के गढ़ रायबरेली में कुछ तो बदल रहा है। मौन कांग्रेस के बोल फूट रहे हैं। शांत कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। भुएमऊ गेस्ट हाउस की भी रंगाई हो रही है। मतलब...साफ है। गांधी परिवार से ही कोई आने वाला है। रणनीतिकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव का वार रूम भुएमऊ गेस्ट हाउस ही होगा। यहीं से रायबरेली, अमेठी व प्रयागराज की चुनावी गतिविधियां संचालित होंगी। मुख्य आईटी सेल भी मोर्चा संभालेगा। एक तरह से भुएमऊ गेस्ट हाउस प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी हेडक्वार्टर बनने के लिए तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


रायबरेली लोकसभा सीट से अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि इन दिनों गांधी परिवार के भुएमऊ गेस्ट हाउस में हलचल बढ़ गई है। वहां सफाई हो रही है। आसपास के मार्गों को भी सही कराया जा रहा है। यह गेस्ट हाउस न केवल गांधी परिवार का रायबरेली में घर है, बल्कि रणनीति का केंद्र भी है। सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव मैदान में जब भी उतरीं तो भुएमऊ गेस्ट हाउस को चकाचक किया गया। अब फिर से वहां रंगत दिख रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्सपर्ट का लिया जाएगा साथ
भुएमऊ गेस्ट हाउस को कांग्रेस के रणनीतिकार मीडिया वॉर रूम बनाने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों पर भी नजर रहेगी। कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करने और कांग्रेस के लिए पोस्ट अपलोड करने वालों को भी जोड़ा जाएगा। दिल्ली, राजस्थान व गुजरात के आईटी एक्सपर्ट भी जल्द ही रायबरेली में कांग्रेस के वॉर रूम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना सोशल मीडिया मॉडल पर होगा काम
कांग्रेस ने अभी हाल ही में तेलंगाना में सरकार बनाकर सभी को चौंका दिया। इसमें कांग्रेस का आईटी और मीडिया प्रबंधन अहम रहा है। तेलंगाना में युवा मतदाताओं पर फोकस किया गया था। प्रियंका गांधी ही स्टार प्रचारक रही थीं। ऐसे में जब रायबरेली में प्रियंका का नाम चल रहा है तो मीडिया सेल और आईटी वार रूम में तेलंगाना का सोशल मीडिया मॉडल भी नजर आएगा।


हम चुनाव को तैयार
कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता जिले की हर विधानसभा और गांव में प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने की उम्मीद से सभी उत्साहित हैं। भुएमऊ गेस्ट हाउस और कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय का रंग रोगन हो रहा है।पंकज त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष कांग्रेस, रायबरेली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed