फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli-Ayodhya Highway will now be known as Shri Ram Path

Lucknow News: अब श्रीराम पथ के नाम से जाना जाएगा रायबरेली-अयोध्या हाईवे

Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rae Bareli-Ayodhya Highway will now be known as Shri Ram Path
रायबरेली। शहर से गुजरा रायबरेली-अयोध्या हाईवे अब श्रीराम पथ के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका परिषद रायबरेली की बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सोमवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को तेजी के साथ कराने पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर मार्च माह में आचार संहिता लागू किए जाने की बात कही जा रही है। आचार संहिता लागू होने पर शहर के विकास कार्य प्रभावित न हो सके, इसके लिए पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर, अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की मौजूदगी में पालिका कार्यालय स्थित सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने भी भाग लिया। बैठक में 10 लाख से नीचे वाले कार्यों को कराने की तय सीमा सात से 14 दिनों के बीच रखी गई, ताकि आचार संहिता लागू होने से पहले नाली, सड़क, इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्यों को कराया जा सके।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में सभासदों ने मांग उठाई कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। भक्तों का अयोध्या आना जाना लगा है। शहर से गुजरे रायबरेली-अयोध्या मार्ग का नाम श्रीराम पथ किया जाए। इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जैतूपुर स्थित सीवरेंज ट्रीटमेंट प्लांट को जलनिगम से हैंडओवर करने पर भी सहमति बन गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही हाईवे का नाम श्रीराम पथ कर दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में सभासद सतीश मिश्रा, परजमीत सिंह गांधी, पंकज साहू, रामखेलावन बारी, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।



नागरिकों को टैक्स जमा करने में मिलेगी छूट

टैक्स में छूट देने के लिए बोर्ड की बैठक में एक मुश्त समाधान योजना लागू करने का मुद्दा सभासदों ने उठाया। सभासद सतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह योजना लागू होगी तो लोगों को वाटर, पानी, मकान टैक्स जमा करने में छूट मिल सकेगी। इस प्रस्ताव को भी सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।




पालिका की दुकानों का किराया बढ़ेगा

बोर्ड की बैठक में सुपर मार्केट स्थित पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से किराया बढ़ाए जाने को भी हरी झंडी मिल गई। किराया बढ़ने पर बड़ी दुकान लेने वाले दुकानदारों को प्रति माह पांच हजार, छोटी दुकान लेने वाले दुकानदारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये देने पड़ेंगे। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि किराया बढ़ाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed