{"_id":"6745c5ba6b86c60274047b37","slug":"radio-station-starts-in-raebareli-jail-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर खुला रेडियो स्टेशन: सभी बैरकों में लगाया गया स्पीकर, पढ़ा-लिखा बंदी बनेगा रेडियो जॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के अंदर खुला रेडियो स्टेशन: सभी बैरकों में लगाया गया स्पीकर, पढ़ा-लिखा बंदी बनेगा रेडियो जॉकी
Tue, 26 Nov 2024 07:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:09 PM IST
सार
जेल में सोमवार को रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया गया है। के लिए एक उच्च शिक्षित बंदी को रोडियो जॉकी बनाया गया है जिसके माध्यम से प्रतिदिन बैरकों के बंदियों से उनकी फरमाइश के गीत को पूछा जाता है कि वे कौन सा गाना सुनना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म संजू में एक दृश्य फिल्माया गया था जिसमें जेल के अंदर बंदी को गाना गाते हुए और बंदियों को उस गाने को सुनते हुए दिखाया गया था। अब ऐसा रायबरेली जिला कारागार में भी होगा। इसके लिए रेडियो स्टेशन खुल गया है। यहां पर भक्ति और देशप्रेम सहित अन्य गीत बजेंगे। बंदी भी गाना गाएंगे और सुनकर मनोरंजन कर सकेंगे जिससे बंदियों में सुधार की उम्मीद जेल प्रशासन ने जताई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इससे बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में विकास होगा। जेल अधीक्षक अमन सिंह ने बताया कि बंदियों में सुधार की आवश्यकता रहती है। कई बंदी ऐसे होते हैं, जो जेल में आकर अपनी गलतियों का एहसास करते हैं। ऐसे में पुलिस का प्रयास रहता है कि उन्हें जेल सुधार कार्यक्रम से जोड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे पांच शिक्षक बर्खास्त, छह महीने पहले भी पांच शिक्षकों पर गिरी थी गाज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UCC पर जंग: जनआंदोलन शुरू करने की तैयारी, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता बोले- मुसलमानों को स्वीकार नहीं
जेल रेडियो न सिर्फ बंदियों का मनोरंजन करेगा, बल्कि बंदियों को अपराध के रास्ते से हटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जेल में बने रेडियो स्टेशन के लिए एक उच्च शिक्षित बंदी को रोडियो जॉकी बनाया गया है जिसके माध्यम से प्रतिदिन बैरकों के बंदियों से उनकी फरमाइश के गीत को पूछा जाता है कि वे कौन सा गाना सुनना पसंद करेंगे फिर गानों की लिस्ट तैयार कर उनका चयन किया जाता है।
गानों को पेन ड्र्राइव में लेकर उन्हें प्ले किया जाता है। सभी बैरकों में स्पीकर लगाया गया है। इसके अलावा एक सेगमेंट न्यूज का भी होता है, जिसमें देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा कानून व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाती है, जिससे कि जेल की बाहरी दुनिया से खुद को अपडेट रख सकेंगे। ये गानें सुबह दोपहर और शाम को दो-दो घंटे जेल में बजाए जाएंगे। जेल में सोमवार की शाम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर जेलर हिमांशू रौतेला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।