Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Race for Life in Gorakhpur on World Environment Day, CM Yogi Adityanath will take part

Lucknow : सीएम योगी गोरखपुर में, आज करेंगे आईसीयू का लोकार्पण, कल रेस फॉर लाइफ में होंगे शामिल

Sun, 04 Jun 2023 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 05:50 AM IST
सार

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर में रेस फॉर लाइफ का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सोमवार को योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ‘रेस फॉर लाइफ: सर्कुलर इकॉनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन’ कार्यशाला आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
Race for Life in Gorakhpur on World Environment Day, CM Yogi Adityanath will take part
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। सीएम योगी रविवार को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं संग ''टिफिन पर चर्चा'' कर उन्हें जनविश्वास जीतने का मंत्र देंगे तो वहीं भटहट में शाम चार बजे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का उद्घाटन करके सीएचसी भटहट, सहजनवा, पाली, बांसगांव व हरनही पर पीकू का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 11 बजे गोकुल अतिथि भवन में टिफिन पर चर्चा में सम्मिलित होकर पीएम मोदी के कार्यकाल के जिक्र से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता अपना अपना टिफिन लेकर आएंगे और एक दूसरे से शेयर कर सहभोज करेंगे।
विज्ञापन


पौधे लगाकर जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे सीएम
विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को मुख्यमंत्री का जन्मदिन है। वे पूर्वाह्न वन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। सोमवार को ही गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पौधरोपण के साथ ही वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजन को उपहार वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के अवलोकन के लिए वन, नगर निगम एवं अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भी स्टाल लगाए जाएंगे। समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यवारण आदि की भी सहभागिता रहेगी। इसके बाद गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में सीएम सोगी 5 स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ट वितरित करेंगे। इस अवसर पर समय पर पीएम स्वनिधि योजना का ऋण चुकाने वाले तथा अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा। स्वनिधि महोत्सव में मुख्यमंत्री कुछ दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण भी वितरित करेंगे।

कल होंगे रेस फॉर लाइफ में शामिल
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर में रेस फॉर लाइफ का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सोमवार को योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ‘रेस फॉर लाइफ: सर्कुलर इकॉनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन’ कार्यशाला आयोजित की गई है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा नगर विकास मंत्री एके शर्मा, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, जन्तु उद्यान राज्यमंत्री केपी मलिक और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी उपस्थित रहेंगे।


कार्यशाला में प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों एवं सभी 762 नगर निकायों द्वारा पर्यावरण बचाने की ऑनलाइन लाइफ प्रतिज्ञा भी ग्रहण की जाएगी। अब तक 3,97,044 व्यक्तियों द्वारा मिशन लाइफ प्रतिज्ञा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed