फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   qureshi leaves up with a controversial statement

विदा लेकर बोले कुरैशी, मेरे खिलाफ हुई साजिश

Tue, 22 Jul 2014 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
qureshi leaves up with a controversial statement

डॉ. बीएल जोशी के इस्तीफे के बाद से यूपी के कार्यवाहक राज्यपाल के तौर पर काम देख रहे डॉ. अजीज कुरैशी मंगलवार सुबह विदा हो गए।

विज्ञापन


करीब एक महीने के अपने कार्यकाल में कुरैशी ने तमाम नए ट्रेंड स्थापित किए तो कई विवादित बयान और फैसले देकर सरकार की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

मंगलवार सुबह कुरैशी ने जाते-जाते एक बड़ा बयान दे डाला। कुरैशी बोले, 'मेरे खिलाफ साजिश की गई। एक विशेष वर्ग ने मेरे खिलाफ मीडिया का इस्तेमाल किया।'

गौरतलब है कि सोमवार शाम ही कुरैशी ने लखनऊ गैंगरेप मामले पर एक विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया था। 'यूपी में भगवान भी नहीं रोक सकते रेप' वाले बयान पर कुरैशी जाते-जाते कायम रहे।

गैंगरेप पर क्या बोले थे कुरैशी?

qureshi leaves up with a controversial statement

बीते दिनों लखनऊ में हुई दरिंदगी की वारदात
पर सरकार का साथ देने की कोशिश में कुरैशी बोल गए थे कि यूपी में दुनियाभर की पुलिस फोर्स लगा दी जाए, तो भी रेप पर लगाम नहीं लगाई जा सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भगवान भी अवतार लेकर उतर आएं तो भी रेप नहीं रोक सकते। कुरैशी के मुताबिक, यूपी में भगवान भी परिवर्तन नहीं ला सकते हैं।

18 जुलाई को भी कुरैशी ने एक ‌इफ्तार पार्टी में गैंगरेप पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था, 'आपने बिरयानी खाई, बेहद लजीज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

महा‌महिम पर दिया था विवादित बयान

qureshi leaves up with a controversial statement

राजनीति में ‌कम से कम ‌महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार की उम्मीद की जाती है। ऐसे में कुरैशी ने यहां भी नया ट्रेंड स्‍थापित किया।

उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देते हुए कह दिया कि पहले के राज्यपालों को ये काम करके जाना चाहिए था। कुरैशी का इस तरह पुराने राज्यपालों को कटघरे में खड़ा करना कई लोगों को गवांर नहीं हुआ।

सोशल मीडिया और टीवी पर कुरैशी के इस बयान की जमकर आलोचना की गई।

विज्ञापन

सरकार को भी किया था फरमान

qureshi leaves up with a controversial statement

कुरैशी ने जनता अदालत लगाकर विपक्ष को बवाल करने का मौका दिया तो सरकार की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। उन्होंने बीते दिनों एक अनोखा फरमान जारी किया।

कुरैशी ने यूपी के सभी मंत्रियों और विभागों को निर्देश दिए कि सभी अपने दफ्तरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब ‌मुखर्जी की तस्वीरें लगवाएं।

इससे अखिलेश सरकार के कई मंत्री खासा खफा हो गए थे, लेकिन इस दौरान अखिलेश, कुरैशी और आजम लगातार एक साथ देखे जाते रहे और उनकी गोलबंदी पर सवाल भी उठते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed