{"_id":"610d5d204e8e804d6f18ad3f","slug":"questions-raised-on-the-inclusion-of-jitendra-singh-bablu-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने पर उठे सवाल
Fri, 06 Aug 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:32 PM IST
सार
बसपा के पूर्व विधायक और प्रयागराज की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का मकान जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने पर प्रदेश भाजपा घिर गई है।
विज्ञापन
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के पूर्व विधायक और प्रयागराज की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का मकान जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने पर प्रदेश भाजपा घिर गई है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संगठन के निर्णय को अनुचित बताया है वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को लखनऊ में एक न्यूज चैलन के कार्यक्रम में कहा कि रीता जोशी के मकान जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करना उचित नहीं है। उधर, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया कि भाजपा अपराधियों को संगठन में शामिल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए समय मांगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस मुद्दे पर न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ही कहा कि वे रीता बहुगुणा जोशी से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन