फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Questions are being raised on transfers in PWD, allegations of non-compliance of standards

UP News : पीडब्ल्यूडी में बाबुओं के तबादलों पर उठ रहे सवाल, मानकों का पालन न किए जाने का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Jul 2023 11:43 PM IST
सार

कर्मचारियों का कहना है कि 10-11 माह पहले जिनका पटल परिवर्तन या स्थानांतरण (वर्ग परिवर्तन) हुआ था, उनका पुनः पटल परिवर्तन या स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि, एक ही वर्ग में 14 वर्ष से तैनात बाबू को नहीं हटाया गया है।

विज्ञापन
Questions are being raised on transfers in PWD, allegations of non-compliance of standards
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीडब्ल्यूडी में बाबुओं के तबादलों पर सवाल उठ रहे हैं। इसमें मानकों का पालन न किए जाने के साथ ही वर्षों से जमे बाबुओं का पटल परिवर्तन न करने के आरोप भी हैं। कर्मचारियों ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन


ट्रांसफर के लिए 28 जून को काउंसिलिंग हुई थी, जिसमें कर्मियों से विकल्प लेने की बात कही गई। बताते हैं कि कई जिलों में बाबुओं से कोई विकल्प नहीं लिया गया, लेकिन उनके ट्रांसफर ऑर्डर में विकल्प लेने का जिक्र किया गया है। जिन्हें मुख्यालय से जोन में भेजा गया, उसे भी जारी आदेश में पटल परिवर्तन दिखाया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि 10-11 माह पहले जिनका पटल परिवर्तन या स्थानांतरण (वर्ग परिवर्तन) हुआ था, उनका पुनः पटल परिवर्तन या स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि, एक ही वर्ग में 14 वर्ष से तैनात बाबू को नहीं हटाया गया है। मुख्यालय संवर्ग पर नियुक्त लिपिकीय संवर्ग के ट्रांसफर के मामले में निश्चित मानक तय नहीं किए गए, जिससे तमाम तरह की विसंगतियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के बीच से मांग उठ रही है कि मुख्यालय के सभी वर्गों में तैनात लिपिकीय कर्मचारियों के सेवा विवरण की जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि कौन-कौन कर्मचारी अपने सेवाकाल में अधिकांश समय से एक ही वर्ग में तैनात हैं। कर्मचारियों ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि स्थानांतरण की त्रुटिपूर्ण कार्यवाही के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार मिलें, उन पर भी कार्रवाई हो। इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष एके जैन का पक्ष जानना चाहा, पर उनसे बात नहीं हो सकी।


पीडब्ल्यूडी में सभी तबादले पूरी पारदर्शिता के साथ हुए हैं। अगर कहीं कोई शिकायत है तो ऐसे हर केस की जांच उच्चस्तरीय कमेटी के जरिये होगी। - अजय चौहान, प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed