फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Queen Mary doctors sending patients to private labs for testing

Lucknow News: जांच के लिए निजी लैब भेज रहे क्वीनमेरी के डॉक्टर

Fri, 28 Nov 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Queen Mary doctors sending patients to private labs for testing
मरीज के परचे पर लिखा गया निजी लैब का नाम।
लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मरीजों को बाहर की दवा, जांच लिखने पर सरकारी डॉक्टरों के निलंबन का फरमान सुनाया है। हालांकि, डॉक्टरों में इसका खौफ नहीं हैं। क्वीनमेरी के डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर निजी लैब का नाम लिखकर जांच के लिए भेज रहे हैं। यह स्थिति तब है जब संस्थान में ही जांच की सुविधा है। उधर, जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदें हैं।
विज्ञापन


क्वीनमेरी में प्रदेशभर से गर्भवती महिलाएं व मरीज आती हैं। इन्हें सस्ता और बेहतर इलाज मुहैया कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मरीजों को खुलेआम बाहर की दवाएं व जांच लिखी जा रही हैं। हालत तो यह है कि पर्चे पर बकायदा निजी लैब का नाम तक लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आशा नाम की मरीज का ब्लड सैंपल निकाला गया। उनके गुलाबी पर्चे पर शिक्षा भवन के पास स्थित नेशनल पैथोलॉजी का नाम लिखा था। तीमारदार को पर्चा व सैंपल थमाकर वहां भेज दिया गया। तीमारदार लैब की खोज में भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एचआरएफ काउंटर पर दवाएं नहीं, बाहर से मंगवा रहे

अस्पताल में भर्ती गर्भवती को बाहर की दवाएं भी लिखी जा रही हैं। ये वे दवाएं हैं जो एचआरएफ काउंटर पर उपलब्ध नहीं हैं। बिहार की श्याम प्यारी के तीमारदार को थमाई गई पर्ची पर दो प्रकार की दवाएं लिखी थीं। ये दवाएं क्वीनमेरी चौराहे के पास के एक मेडिकल स्टोर पर ही मिलती हैं। काफी मरीजों को इस मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखी जा रही हैं। डॉक्टरों का सिडिकेट नहीं तोड़ पा रहे अफसर

केजीएमयू में डॉक्टरों और निजी पैथोलॉजी-डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा सिडिकेट है। एजेंटों के इशारे पर डॉक्टर मरीजों को महंगी जांचें लिख रहे हैं। यही वजह है कि केजीएमयू में पैथोलॉजी व दर्जनों कलेक्शन सेंटर होने के बाद भी निजी पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक केंद्रों पर भीड़ लगी रहती है। अफसर गरीब मरीजों को बाहर की जांच लिखने वालों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं।


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ केके सिंह का कहना है कि क्वीनमेरी में मरीज के परचे पर निजी लैब का नाम लिखकर जांच कराए जाने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो डॉक्टर इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed