फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   QR code to check fraud in UP board

क्यूआर कोड से पकड़ा जाएगा यूपी बोर्ड के अंक पत्रों का फर्जीवाड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
QR code to check fraud in UP board
लखनऊ। यूपी बोर्ड के अंक पत्रों पर फर्जीवाड़ा करना अब आसान नहीं होगा। बोर्ड ने इस बार क्यूआर कोड वाले डिजिटल अंक पत्र जारी किए हैं, जिन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर दिए गए हैं। स्कूलों में बुधवार से इनका वितरण भी शुरू हो गया। इन अंक पत्रों की खासियत है कि इन पर क्यूआर कोड होने की वजह से कोई अंकों में हेरफेर नहीं कर सकता। अगर किसी अंक पत्र के फर्जी होने का शक भी हो तो तत्काल क्यूआर कोड को स्कैन कर असलियत जानी जा सकती है। अंकपत्र पर बोर्ड सचिव के हस्ताक्षर भी डिजिटल हैं। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, विजडम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज में छात्रों को बुलाकर डिजिटल अंक पत्र दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर डिजिटल अंकपत्र अपलोड कर दिए गए है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अंकपत्र डाउनलोड कर तीन जुलाई तक छात्रों को वितरित कर दें। उन्होंने बताया कि यह अंक पत्र सभी जगह मान्य है। जल्द ही इसकी हार्ड कॉपी भी बोर्ड द्वारा मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed