फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PWD employee get shot in Ashiyana in Lucknow.

बाइक सवार बदमाशों ने दरवाजे पर स्कूटी साफ कर रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को गोली मारी

Tue, 15 Dec 2020 04:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
PWD employee get shot in Ashiyana in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एक निवासी सर्वेश कुमार पीडब्ल्यूडी में क्लर्क है।  मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी । वारदात के वक्त वह दरवाजे के बाहर अपनी स्कूटी साफ कर रहे थे। सुबह कॉलोनी में गोली चलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पीडब्ल्यूडी कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक मूलरूप से बछरावां रायबरेली के रहने वाले सर्वेश कुमार पीडब्ल्यूडी में क्लर्क हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी ममता रानी सचिवालय में अपर निजी सचिव हैं। परिवार में दोनों के अलावा 7 साल का बेटा है। आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एच में वह परिवार के संग रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी दरवाजे के बाहर साफ कर रहे थे। इसी समय बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनको गोली मार दी। गोली सर्वेश के पेट और सीने के बीच में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को गोली मारने वाले हमलावर शैलेंद्र को भी गोली लग गई है। घायल हालत में वारदात को अंजाम देने के बाद वह खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा जहां से पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, शैलेंद्र के हाथ में गोली लगी है। शैलेंद्र ने पुलिस के सामने सर्वेश को गोली मारने की बात भी कबूल कर ली है । दोनों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।


पुलिस दोनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि, आशंका है कि सर्वेश को गोली मारने के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और शैलेंद्र के हाथ में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed