फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुष्पक की एसी बोगी में हुआ हादसा, बर्थ टूटकर गिरी, दो जख्मी व दुधमुंही को बचाया

Thu, 05 Dec 2019 12:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pushpak Express berth collapsed two women injured
पुष्पक एक्सप्रेस में ऊपर की बर्थ टूटकर गिरने से महिला के पैर में चोटें आईं - फोटो : अमर उजाला

पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में बुधवार को किनारे की ऊपर वाली सीट टूटकर गिर गई। इससे महिला और बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गए। महिला ने छह महीने की दुधमुंही को बचा लिया। यात्रियों ने रेल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से यात्रियों को कानपुर में इलाज मिल सका।


 

Pushpak Express berth collapsed two women injured
पुष्पक एक्सप्रेस में ऊपर की बर्थ टूटकर गिरी - फोटो : अमर उजाला
इससे ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट हो गई। मुंबई जाने वाली ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस के रात पौने आठ बजे लखनऊ जंक्शन से निकलते ही हादसा हो गया। थर्ड एसी बोगी बी-1 पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे दीपक ने बताया कि किनारे की ऊपर वाली 24 नंबर सीट पर उनकी बेटी ऐशानी बैठी थी। अचानक उसकी सीट टूटकर नीचे गिर गई, जिससे नीचे की बर्थ पर यात्रा कर रही रिश्तेदार ऋषिका माथुर बुरी तरह जख्मी हो गई।
Pushpak Express berth collapsed two women injured
महिला के पैर में चोटें आईं - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऐशानी के पैर भी जख्मी हो गए। ऋषिका के कंधे में चोटें आई हैं। उन्हें जैसे-तैसे सीट हटाकर निकाला गया। इसके बाद टीटीई को हादसे की जानकारी देकर मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा गया। ट्रेन कानपुर पहुंचने पर चोटिलों को इलाज मिला। इसके बाद वे यात्रा रद्द कर कानपुर में उतर गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpak Express berth collapsed two women injured
पुष्पक एक्सप्रेस में ऊपर की बर्थ टूटकर गिरी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में चोट, कानपुर में इलाज
सूचना मिलते ही टीटीई ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। दीपक ने शिकायत दर्ज कराई कि इसके बाद भी अधिकारी मामला टालते रहे। ट्रेन कानपुर पहुंचने पर डॉक्टर पहुंचे। हद तो यह है कि लखनऊ से निकलते ही हादसा हुआ पर इलाज कानपुर में मिला।

 
विज्ञापन
Pushpak Express berth collapsed two women injured
महिला के पैर में चोटें आईं - फोटो : अमर उजाला
कमजोर वेल्डिंग से हुआ हादसा
यात्रियों ने शिकायत की कि सीट की वेल्डिंग कमजोर थी। इसके चलते हादसा हुआ। बता दें कि पुष्पक की मेंटेनेंस व धुलाई का काम पूर्वोत्तर रेलवे की ऐशबाग कोचिंग डिपो में होती है। इसमें लापरवाही के चलते ही घटना हुई। ट्रेन की जर्जर बोगियों की शिकायतें यात्री सोशल मीडिया में दर्ज कराते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed