{"_id":"6283d3b4fcb69449153e21fd","slug":"purple-smart-card-launched-for-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Metro: 1400 रुपये में पूरे महीने करें यात्रा, लांच किया गया पर्पल स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Metro: 1400 रुपये में पूरे महीने करें यात्रा, लांच किया गया पर्पल स्मार्ट कार्ड
Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने लखनऊ मेट्रो के लिए सुपर सेवर कार्ड रिलीज किया। यात्री मिशी सहाय ने एयरपोर्ट स्टेशन पर पहला कार्ड खरीदा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो में 1400 रुपये में पूरे महीने यात्रा की जा सकेगी। इसके लिए नया पर्पल स्मार्ट कार्ड ‘सुपर सेवर’ मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने लॉन्च किया। वहीं, लॉन्च के बाद दोपहर में बिक्री शुरू होने पर एयरपोर्ट स्टेशन पर एक महिला यात्री मिशी पहली कार्डधारक बनीं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय से यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव की मौजूदगी में कार्ड लॉन्च किया। एमडी का कहना है कि 1500 रुपये में यह कार्ड खरीदा जा सकता है। इसमें से 100 रुपये राशि सुरक्षा के रूप में जमा रहेगी। वहीं, 30 दिन के बाद 1400 रुपये का रीचार्ज कराना जरूरी होगा। मेट्रो के नियमित यात्रियों के लिए यह कार्ड काफी उपयोगी होगा। इसका ऑनलाइन, स्टेेशन पर बने काउंटर या टिकट वेंडिंग मशीन से रीचार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हर महीने बचेंगे 1000 रुपये
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि एक यात्री रोेजाना औसतन 40 रुपये की टिकट एक तरफ की यात्रा के लिए खरीदता है। ऐसेे में उसे दोनों तरफ की यात्रा के लिए 80 रुपये खर्च करने होंगे। यानी, 30 दिन में करीब 2400 रूपये उसका खर्च हुआ। ऐसे में उसकी 1000 रुपये की बचत हर महीने होगी।
विज्ञापन
छह महीनेे में बढ़ गया 200 रुपये शुल्क
कानपुर मेट्रो में कॉमर्शियल रन शुरू होने से पहले यूपीएमआरसी की तैयारी इस कार्ड को लॉन्च करने की थी। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी समय मांगा गया था। हालांकि, किसी वजह से यह कार्ड उस समय लॉन्च नहीं हो पाया। उस समय 1200 रुपये इसकी मासिक रीचार्ज प्रस्तावित थी। अब छह महीने के बाद जब यह लॉन्च हुआ तो मासिक शुल्क 200 रुपये बढ़ गया है।