फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pure drinking water will be available in every primary school in 100 days - Yogi

100 दिन में हर प्राथमिक विद्यालय में उपलब्ध होगा शुद्ध पेयजल - योगी 

Fri, 16 Oct 2020 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Pure drinking water will be available in every primary school in 100 days - Yogi
पानी - फोटो : पेक्सेल्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 100 दिन में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय बेसिक शिक्षा के विकास पर ध्यान नही दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े तीन साल में 1 लाख 37 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर 78 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति दी है। वहीं परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और निशुल्क पाठ्यसामग्री वितरण से विद्यार्थियों की संख्या 50 लाख का इजाफा हुआ है।  
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में नियुक्त 31277 अभ्यर्थियों मे से   पांच चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सभी जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता से बिना किसी भेदभाव के प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को निर्धारित मानक के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 2019 में ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना चाहती थी, लेकिन कुछ लोग जो बेसिक शिक्षा का विकास नही चाहते थे उन्होंने इसमे बाधा उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी माना है कि सरकार की भर्ती प्रक्रिया में कोई खोट नहीं था।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शेष 37 हजार पदों ओर भी जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि 31277 में 6675 शिक्षा मित्रों को भी नियुक्ति दी जा रही हैं। जबकि पिछली सरकार ने उनकी योग्यता का उपयोग करने की जगह शार्ट कट का रास्ता अपनाया, इससे शिक्षा मित्रों को परेशानी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्चों के मित्र और मार्गदर्शक भी बनें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के नव नियुक्त सहायक शिक्षकों का फर्ज है कि वे बढ़ जाता बच्चों के लिए शिक्षक के साथ उनके मित्र और मार्गदर्शक भी बनें। बच्चों को शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार भी दें। खुद को बच्चों के लिए रोलमॉडल और प्रेरक बनाएं।   तकनीक का उपयोग करें  मुख्यमंत्री ने कहा कि नव नियुक्त शिक्षक युवा हैं, उन्हें  पठन-पाठन में तकनीक का अधिकतम प्रयोग और  नवाचार करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक बच्चे इन स्कूलों में आएं।

परिषदीय स्कूलों में 50 लाख बच्चे बढ़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में 1 करोड़ 34 लाख विद्यार्थी थे।  साढ़े तीन साल में बेसिक स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यसामग्री वितरित की गई। अब स्कूलों में एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत है।   कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आभार जताया। इस आवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार,  एसपी गोयल, नवनीत सहगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

योगी ने कहा, अब आंदोलन नहीं सिर्फ पढ़ाना है  
मुख्यमंत्री ने कुछ नव नियुक्त शिक्षकों से बातचीत करते हुए कहा कि नवरात्र के अवसर नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह सफलता परिश्रम का नतीजा है। आपमें जो प्रतिभा थी, उसे पहचान मिली है। आंदोलन बहुत हो चुका। अब सिर्फ पूरे लगन से बच्चों को पढ़ाएं।  उन्होंने कहा कि नियमित रूप से स्कूल जाएं। ऐसे नवाचार करें जो बच्चों को पसंद हों।   इन्हें मिला मुख्यमंत्री के हाथ से नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने लखनऊ की मंजुला त्रिपाठी, तनुजा सिंह, प्रिंस पटेल, कुणाल गौतम और कविता कुमारी गौड़ को नियुक्ति पत्र दिया।   अन्य  जिलों में केंद्रीय मंत्री, जिलों के प्रभारी मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों की अगुआई में नियुक्ति वितरण के यह कार्यक्रम हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed