इस ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही, जिससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ीं।उत्तर रेलवे पीआरओ ने बताया कि 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल रविवार को हावड़ा से निरस्त थी, जिससे ट्रेन सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन नहीं आएगी।
इसी क्रम में 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 20 दिसंबर को अमृतसर से कैंसिल रहेगी, जिससे 21 दिसंबर को ट्रेन लखनऊ नहीं पहुंचेगी। इसके अलावा बेगमपुरा, जनता एक्सप्रेस और लखनऊ झांसी पैसेंजर रविवार को निरस्त रहीं।
ये ट्रेनें रहीं लेट
चारबाग में रविवार को कोटा पटना (13238) 33 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस (12588) 28 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) 24 घंटे, साबरमती (19166) 18 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 14 घंटे, उपासना (12328) 12 घंटे, नीलांचल साढ़े तीन घंटे, पंजाब मेल छह घंटे, बरौनी ग्वालियर मेल व अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 8-8 घंटे, हावड़ा हरिद्वार सवा सात घंटे, पंजाब मेल (13005) 14.30 घंटे, उत्सर्ग एक्सप्रेस (18191) साढ़े आठ घंटे, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस (15203) सात घंटे, राज्यरानी (22454) साढ़े छह घंटे, आम्रपाली (15707) साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। वहीं लखनऊ जंक्शन पर आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से चली।
कोहरे के चलते हो रही हैं ट्रेने लेट
शुरू होगा पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन
रेलवे ने 14207/08 प्रतापगढ़-दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस को 18 दिसंबर से 17 जनवरी, 2017 तक निरस्त किया गया था, लेकिन तत्काल प्रभाव से ट्रेन को पूर्व निर्धारित समय पर चलाने का फैसला लिया गया है।
छोटी दूरी की ट्रेनें भी हो रहीं लेट
कोहरे के चलते ट्रेनों की देरी का आलम यह है कि छोटी दूरी की ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। कानपुर लखनऊ मेमू रविवार को लखनऊ जंक्शन पर तीन घंटे की देरी से पहुंची।
ऐसे ही बाराबंकी, फैजाबाद, वाराणसी से आने वाली गाड़ियां भी लेट रहीं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रात में कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चूंकि ट्रैक एक ही है, इसलिए छोटी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया हुआ है।