फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   punjab jail minister sukhjinder singh randhawa and uttar pradesh minister sidharth nath singh

पंजाब सरकार के मंत्री पर यूपी सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप: मुख्तार के लोगों से गुपचुप मिलने लखनऊ आए सुखजिंदर सिंह रंधावा

Sun, 14 Mar 2021 01:42 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
punjab jail minister sukhjinder singh randhawa and uttar pradesh minister sidharth nath singh
सुखजिंदर सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री गुपचुप तरीकेसे यूपी आए और मुख्तार के लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जो एक अपराधी है और उत्तर प्रदेश सरकार उसे पंजाब की जेल से वापस यूपी लाना चाहती है।

विज्ञापन


उसे पंजाब सरकार वापस नहीं आने दे रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के जेल मंत्री माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों के साथ छुपा-छुपी करते हुए उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई का मुहावरा मुख्तार अंसारी और कांग्रेस केसाथ बिल्कुल फिट बैठता है। आखिर कांग्रेस एक अपराधी को क्यों बचाना चाहती है?
विज्ञापन

    
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा दो दिनों के लिए लखनऊ दौरे पर थे। वह लखनऊ में एक निजी होटल में रुके थे। वहां से बीएसएनएल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। चर्चा है कि रंधावा के लखनऊ दौरे के दौरान मुख्तार अंसारी के लोगों ने उनकी अगवानी की। आरोप यह भी है कि रंधावा ने जिस गाड़ी से लखनऊ का भ्रमण किया वह भी मुख्तार के ही लोगों की थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च को आ गया था पूरा कार्यक्रम...

पंजाब के जेल मंत्री के  दौरे का पूरा मिनट टू मिनट कार्यक्रम 10 मार्च को ही शासन-प्रशासन के पास आ गया था। प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर लखनऊ को इस संबंध में न सिर्फ पत्र भेजा गया था बल्कि सुरक्षा के लिए, पायलट वाहन व अन्य व्यवस्था का अनुरोध किया गया था। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब सरकार के जेल मंत्री रंधावा का कार्यक्रम आया था और उनके लिए नियमानुसार जो दूसरे राज्य के मंत्री के लिए प्रोटोकाल होता है, उसी के अनुसार व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed