फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Punish for carelessness to a doctor.

ऑपरेशन कर पेट में छोड़ी सुई, भारी जुर्माना!

Thu, 22 Jan 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Punish for carelessness to a doctor.

प्रसव पीड़ा पर ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में सुई छोड़ने के मामले में गोंडा उपभोक्ता फोरम ने गोंडा मेडिकल सेंटर की संचालिका डॉ. अनीता मिश्रा पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


प्राइवेट सिविल इंजीनियर मो. शमीम की पत्नी नूर कहकशा के अनुसार वर्ष 2009 में प्रसव पीड़ा होने पर वह गोंडा मेडिकल सेंटर गईं थीं। वहां डॉ. अनीता मिश्र ने जांच की और समय-समय पर चेकअप कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


25 मार्च 2010 को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर डॉ. अनीता मिश्रा ने नूर कहकशा को गोंडा मेडिकल सेंटर में भर्ती किया, जहां ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। बाद में नूर कहकशा को डिस्चार्ज कर दिया गया। नूरकहकशा के मुताबिक डिस्चार्ज होने के कुछ दिन बाद उन्हें पेट में दर्द होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर डॉक्टर ने किया इग्नोर

Punish for carelessness to a doctor.

इसकी सूचना कई बार उन्होंने डॉ. अनीता मिश्रा को दी। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दर्द तेज होने पर उन्होंने कई और डॉक्टरों को भी दिखा और दवाइयां ली। राहत न मिलने पर नूर कहकशा ने लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर हिमानी नेगी को दिखाया।

जांच हुई और बाद में हुए ऑपरेशन में गर्भाशय से सुई निकली। इस पर नूर कहकशा ने उपभोक्ता फोरम गोंडा में परिवाद दाखिल किया।

मामले में उपभोक्ता विवाद परितोष फोरम के अध्यक्ष अमर सिंह ने गोंडा मेडिकल सेंटर की संचालिका डॉ. अनीता मिश्रा पर सवा लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए इसका भुगतान किए जाने का आदेश दिया।

फोरम ने डॉक्टर को एक लाख रुपये चिकित्सा व्यय, 20 हजार रुपये मानसिक कष्ट और पांच हजार रुपये परिवाद व्यय के रूप में पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed