{"_id":"582d6ead4f1c1b7c22900175","slug":"pulses-rate-hike-after-currency-ban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी का असरः जानें, कितने बढ़े दालों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असरः जानें, कितने बढ़े दालों के दाम
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Nov 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : PTI
राजधानी के बाजार में नोट की चाल सुस्त होने से खाद्य वस्तुओं का स्टॉक घटने लगा है। बुधवार को इसके चलते दालें तीन रुपये किलो तक महंगी हो गईं।
थोक मंडी में पुखराज दाल का भाव 109 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 111 हो गया।
पांडेयगंज गल्ला मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को अरहर की सूरजमुखी दाल 100 रुपये किलो बिक रही थी जो बढ़कर 102 रुपये और ऑनली फॉर 96 से बढ़कर 99 रुपये प्रति किलो हो गई।
इसके अलावा चने की दाल में तीन रुपये किलो का इजाफा हुआ। जबकि मटर दाल बुधवार को 40 रुपये से बढ़कर 42 रुपये किलो बिकने लगी है। उधर खुदरा कारोबारियों ने अरहर दाल सूरजमुखी की कीमत 110 से बढ़ाकर 115 रुपये कर दी है।

Trending Videos
सराफा मार्केट में सन्नाटा
डेमो
चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, महानगर, भूतनाथ इंदिरानगर, गोमतीनगर की सराफा मार्केट में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर गहने के खरीददार तो भटकते रहे पर कोई कारोबारी कैश लेकर गहने बेचने को तैयार नही हुए।
एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सहमति बनने के बाद शुक्रवार को सराफा मार्केट खोला जाएगा। शोरूम एवं दुकान बंद होने से बुधवार को भी 40 करोड़ की खुदरा सेल प्रभावित रही।