फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Public Works, Bridge Corporation will send details of development work by 30th

Lucknow News: लोक निर्माण, सेतु निगम 30 तक भेजेगा विकास कार्य का ब्योरा

Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Public Works, Bridge Corporation will send details of development work by 30th
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने शनिवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना के विकास कार्य पर चर्चा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम ने विकास कार्य का ब्योरा 30 अप्रैल तक शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग नवीन सड़क निर्माण, मरम्मत, चौड़ीकरण को अंतिम रूप देने के लिए विधायकों से भी विचार-विमर्श किया। पीडब्ल्यूडी की प्रस्तावित सड़कों व सेतु निगम की ओर से नदी सेतु, उपरिगामी सेतु, अंडरपास, रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण पर विधानसभा क्षेत्रवार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में सांसद राजनाथ सिंह के सलाहकार दिवाकर त्रिपाठी, प्रतिनिधि राघवेंद्र शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, मुकेश शर्मा, जय देवी, राम चंद्र प्रधान व मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन सहित लोक निर्माण व सेतु निगम के अफसरों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed