मोदी लहर की काशी में निकलेगी हवा: शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह यादव ने एक जनसभा में कहा है कि सपा मोदी की लहर की हवा वाराणसी में निकाल देगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मीडिया की देन है।
उन्होंने मायावती को बेईमान नेता का टैग दिया। हालांकि जनसभा में उन्हें सपाइयों की गुटबाजी भी देखने को मिली।
जनसभा का आयोजन रविवार को सरोजनीनगर के गौरी बाजार में हुआ था। दो बार विधायक रह चुके श्याम किशोर यादव और वर्तमान विधायक शारदा प्रताप शुक्ला के बीच चल रही उठापठक अचानक सामने आ गई।
श्याम किशोर ने मंच से कहा कि जनसम्पर्क के दौरान पता चला है कि पार्टी
के कुछ लोग सुशीला सरोज का विरोध कर रहे हैं।
इस पर विधायक शारदा प्रताप
शुक्ला ने उनसे माइक छीनकर कहा कि आरोप किस आधार पर लगाए जा रहे हैं। यदि
वो विरोध करते तो मीटिंग में नहीं आते।
दोनों नेताओं में विवाद बढ़ता देखकर
सांसद सुशीला सरोज ने आगे बढ़ कर उन्हें शांत कराया। शिवपाल यादव ने
सुशीला सरोज से नाराज लोगों से हाथ उठाने के लिए कहा तो जनसभा में मौजूद
काफी लोगों ने अपने हाथ खड़े कर दिए।
उन्होंने गुटबाजी छोड़ मुलायम सिंह
यादव को प्रधामंत्री बनाने के लिए जुटने की अपील की।
शिवपाल
यादव ने जनसभा में मायावती सरकार को बेईमान बताया और मोदी की लहर को
मीडिया की देन। सपा बनारस में नरेन्द्र मोदी को चुनाव हराकर इसकी हवा निकाल
देगी।