{"_id":"680aa18caf2dc7b877077c53","slug":"public-medicine-centers-in-three-hospitals-still-under-lockdown-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1172223-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन अस्पतालों में जन औषधि केंद्रों पर अब भी ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन अस्पतालों में जन औषधि केंद्रों पर अब भी ताले
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू समेत तीन अस्पतालों में जन औषधि केंद्र अब भी बंद हैं। इससे मरीज निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर हैं। आरोप है कि संस्थान केंद्र शुरू करने के लिए जगह नहीं दे रहे हैं। ऐसा तब है जब केंद्र प्रभारी संस्थान के मुखिया को सेंटर शुरू करवाने के लिए पत्र भी दे चुके हैं।
शहर के 11 सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। दिसंबर में नई कंपनी को दवा आपूर्ति का ठेका मिला। नए टेंडर के बाद कंपनी ने लाइसेंस नहीं लिया। इसके बाद पुराने लाइसेंस पर सभी केंद्र खुल गए। ड्रग विभाग ने इस पर आपत्ति लगाते हुए फरवरी में सभी केंद्र बंद करवा दिए। मार्च के आखिरी सप्ताह में लाइसेंस मिलने पर केंद्र दोबारा खुलवाए गए।
सिविल, लोकबंधु, गोसाईंगंज व मोहलालगंज सीएचसी, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय, डफरिन, बीआरडी महानगर व बलरामपुर अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू हो गए हैं। हालांकि, केजीएमयू, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में अभी तक इनकी शुरुआत नहीं हुई है।
विज्ञापन
आरोप है कि केजीएमयू में केंद्र शुरू करने के लिए जगह तक नहीं दी गई है। चिकित्सा संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, केंद्र शुरू न होने के बारे में जानकारी नहीं है। बाधाओं को दूर करवाकर केंद्र को शुरू कराया जाएगा।