फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public beaten constable in ayodhya

अयोध्या : मामूली बात पर दबंगों ने सिपाही को लात-घूंसों से जमकर पीटा, video viral

Wed, 04 Apr 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
public beaten constable in ayodhya
सिपाही को पीटते दबंग - फोटो : amar ujala
लखनऊ में पुलिस सप्ताह के आगाज पर उनकी उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं तो उधर अयोध्या में मामूली बात पर एक पुलिसकर्मी को दबंगों ने जमकर पीट दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानोपाली इलाके में देवकाली ओवरब्रिज के पास एक टेंपो में बैठने को लेकर विवाद हुआ। एक सिपाही ने टेंपो में आगे बैठे युवक से कहा कि तुम पीछे बैठ जाओ। इस पर युवक ने कहा कि मुझे पहले उतरना है इसलिए मैं आगे बैठूंगा।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो ही रहा था कि युवक और उसके साथी सिपाही पर टूट पड़े। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। सिपाही गिड़गिड़ाता रहा लेकिन युवकों ने उसे नहीं छोड़ा। पिटाई कर उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

public beaten constable in ayodhya
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी की पहचान फैजाबाद के ग्रामीण क्षेत्र महाराजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल राजेश यादव के रूप में हुई। राजेश इस समय अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश देवकाली ओवरब्रिज चौराहे के पास पैदल पहुंचे, जहां वह अयोध्या जाने के लिए गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में बैठने को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई और उसके बाद 4-5 दबंगों ने सिपाही को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा।

घटना के समय लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी सिपाही को छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने इस मामले में हरिओम गुप्ता नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed