{"_id":"698ce59d51a6013f740370f6","slug":"protests-were-held-demanding-implementation-of-new-ugc-rules-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1602637-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग कर किया प्रदर्शन
Thu, 12 Feb 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग कर किया प्रदर्शन
लखनऊ। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने, ईडब्ल्यूएस आरक्षण समाप्त करने और सभी श्रेणियों में आरक्षण कोटा पूरा करने सहित छह सूत्रीय मांगों के लिए सामाजिक न्याय मोर्चा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से परिवर्तन चौक तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजा।
मोर्चा के संयोजक रमा शंकर भीम एडवोकेट के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में विभिन्न सामाजिक और अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में समता के संवर्धन के लिए यूजीसी नियमावली 2026 को तत्काल लागू करने और असंवैधानिक ईडब्ल्यूएस आरक्षण समाप्त करने की मांग उठाई। अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल एडवोकेट, राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद रावत व डॉ. मोहन लाल रावत, राम कृपाल, बीपी अशोक, अनोध रावत आदि मौजूद रहे।