फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protested against allowance, secretary reached the meeting by cycling

Lucknow News: भत्ते का किया विरोध, साइकिल चलाकर बैठक में पहुंचे सचिव

Thu, 11 Dec 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protested against allowance, secretary reached the meeting by cycling
साइकिल से बैठक में जाते सचिव।
लखनऊ। विकासखंड काकोरी में उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर सचिवों ने अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने मोटरसाइकिल युग में मात्र दो सौ रुपये साइकिल भत्ता देने के विरोध में साप्ताहिक मीटिंग तक साइकिल से पहुंचकर सांकेतिक सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार गौतम ने कहा कि अब वे फील्ड में सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए केवल साइकिल का ही उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीयूजी नंबर और फोन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत सचिवों को आज तक यह सुविधा नहीं मिली। इसके बावजूद उन्हें पांच मिनट में ब्लॉक और आधे घंटे में जिला मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए जाते हैं। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश भर के सचिव 15 दिसंबर को अपने-अपने डोंगल (डीएससी) एडीओ पंचायत को जमा कर देंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप कुशवाहा समेत अन्य कई सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

भत्ते के विरोध में साइकिल से पहुंचे सचिव

मलिहाबाद विकासखंड के सभी सचिव बुधवार को ब्लॉक की साप्ताहिक बैठक में साइकिल से पहुंच कर साइकिल भत्ते का विरोध किया। सचिवों (ग्राम विकास अधिकारियों) ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे मासिक वेतन के साथ मिलने वाला साइकिल भत्ता 200 रुपये अनुचित है। जब भत्ता साइकिल का दिया जा रहा है तो सभी क्षेत्रों व सरकारी योजनाओं के निरीक्षण के लिए सिर्फ साइकिल का ही उपयोग करेंगे मोटरसाइकिल के इस दौर में मात्र 200 रुपये साइकिल भत्ता देना व्यावहारिक नहीं है। इस मौके पर सचिव संदीप कश्यप, अनिल कुमार, अनुज यादव, संजय सहित दर्जनों सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



माल में भी भत्ते का विरोध

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संयुक्त एसोसिएशन के निर्देश पर बुधवार को खण्ड विकास कार्यालय पर तैनात पंचायत सचिवों ने बाइक युग में 200 रुपये साइकिल भत्ता दिये जाने का विरोध करते हुए साइकिल से ब्लाक पहुंचे। माल विकास खंड के एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय के 22 सचिवों ने निर्णय लिया है कि वे अब फील्ड में सरकारी योजनाओं के संचालन में साइकिल भ्रमण करेंगे।

साइकिल से बैठक में जाते सचिव।

साइकिल से बैठक में जाते सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed