{"_id":"6a63d2fe5f88a072d20aa892","slug":"protest-slows-down-traffic-commuters-grapple-with-jams-lucknow-news-c-13-lko1096-1843978-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रदर्शन ने थामी रफ्तार जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रदर्शन ने थामी रफ्तार जाम से जूझे राहगीर
विज्ञापन
जाम से परेशान रहे लोग।
लखनऊ। परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक निकाले गए मार्च के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच हजरतगंज में स्कूलों की छुट्टी होने से दबाव और बढ़ गया और देखते ही देखते हजरतगंज, कैसरबाग, डालीगंज समेत आसपास के इलाकों में जाम लग गया।
राहगीरों के साथ ही काफी देर तक स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। एक एंबुलेंस भी वाहनों की कतार में खड़ी दिखी। वाहनों का दबाव सप्रू मार्ग से लेकर सिकंदरबाग तक नजर आया। उधर, ईको गार्डन के पास भी यातायात का दबाव रहा। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाकर यातायात सामान्य कराया। इधर, शाम को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला तो ट्रैफिक का दबाव फिर बढ़ गया।
ईको गार्डन के आसपास रहेगा दबाव
ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में नीट पेपर लीक के विरोध में धरना व रैली प्रस्तावित है। ऐसे में ईको गार्डन के आसपास वाहनों का दबाव रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ईको गार्डन की ओर से जाने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।